भारत में 4 हजार शहर, कुम्भ सिर्फ 4 शहरों में क्यों?

श्रेणी: General | लेखक : Sagar Dwivedi | दिनांक : 13-Jun-26 12:38:50 PM

भारत में हजारों शहर और तीर्थस्थल हैं, लेकिन कुंभ मेले का आयोजन केवल चार शहरों- प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में ही होता है. आखिर इन चार नगरों को ही यह विशेष दर्जा क्यों मिला? इसके पीछे केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि ज्योतिष, इतिहास और सनातन परंपरा की गहरी पृष्ठभूमि भी जुड़ी हुई है.

कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है. करोड़ों श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं और पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य अर्जित करने की कामना करते हैं. माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से गिरी बूंदों ने इन चार स्थानों को विशेष महत्व प्रदान किया था.