युवा मार्गदर्शन

18वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य कमजोर होने के बाद पेशवा बाजीराव प्रथम के नेतृत्व में मराठों ने मालवा क्षेत्र पर अधिकार किया. इसके बाद सिंधिया, होल्कर, पवार और भोंसले जैसे मराठा घरानों ने अलग-अलग रियासतों की स्थापना की.

खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण 10वीं से 11वीं शताब्दी के बीच चंदेल राजाओं ने कराया था. ये मंदिर अपनी उत्कृष्ट मूर्तिकला और नागर शैली की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं.

लोककथाओं के अनुसार, वीर मलकहन 11वीं सदी के प्रसिद्ध योद्धा थे और बुंदेलखंड के वीर अल्हा-उदल के चचेरे भाई माने जाते हैं. उन्हें देवी हिंगलाज माता का परम भक्त माना जाता है.